अपनी जड़ों को नहीं भूले पीएम नाही, अपनी असलियत छुपाते - गुलाम नबी आजाद
जम्मू
हाल ही में राज्यसभा से रिटायर हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रविवार को जम्मू में आयोजित एक सभा में आजाद ने पीएम मोदी को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताया और कहा कि लोगों को उनसे सीखना चाहिए कि कामयाबी की बुलंदियों पर जाकर भी कैसे अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए।
गुज्जर समुदाय की सभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा- 'मुझे बहुत सारे लीडरों की बहुत सी बातें अच्छी लगती हैं। मैं खुद गांव का हूं और बहुत गर्व होता है। हमारे पीएम मोदी भी कहते हैं कि वह गांव से हैं। कहते हैं कि बर्तन मांजते थे, चाय बेचते थे। सियासी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन कम से कम जो अपनी असलियत है, वह उसको नहीं छिपाते। यदि आपने अपनी असलियत छिपाई तो आप मशीनरी दुनिया में जी रहे होते हैं।'
पीएम मोदी ने की थी आजाद की तारीफ
गौरतलब है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजाद के विदाई समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने जमकर उनकी तारीफ की थी। आजाद के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहने के दौरान हुई एक आतंकी घटना का जिक्र कर मोदी भावुक भी हुए थे और आजाद को सैल्यूट किया था। राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद आजाद इनदिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए हैं।

पाठको की राय